सिमरन शर्मा का जीवन परिचय | Simran Sharma Biography in Hindi
सिमरन शर्मा हमारे देश की एक पैरा एथलीट है जो कि जापान की राजधानी में आयोजित हो रहे टोक्यो पैरालम्पिक 2020 मे हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। सिमरन ने Tokyo Paralympics के लिए 100 मीटर रेस के लिए क्वालिफाई किया है। ऐसे मे एथलीट सिमरन शर्मा सौ मीटर रेस मे हिस्सा लेने वाली भारत की एकमात्र खिलाड़ी है। इनका पूरा जीवन सघंर्षो से भरा हुआ है। जब सिमरन का जन्म हुआ था तो डॉक्टरो ने यहा तक कह दिया था कि यह कुछ ही दिनो तक ही जीवित रह पाएगी। ऐसा इसलिए क्योकि इनका जन्म समय से पहले ही हो गया था। मगर इन्होने मौत को भी मात दे दी है ओर 31 अगस्त को टोक्यो पैरालंम्पिक में देश के लिए खेलने जा रही है।
बता दे कि इससे पूर्व एथलीट Simran Sharma नेशनल लेवल पर 100 व 200 मीटर प्रतियोगिता में 8 बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है। इतना ही नहीं सिमरन ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश को गोल्ड मैडल दिलाकर देश का नाम रोशन किया है। आइये इस लेख के माध्यम से हम सिमरन शर्मा के जीवन परिचत से जुड़ी तमाम जानकारीया बताते है।
Simran Sharma Paralympic 2021
भारतीय एथलिट सिमरन शर्मा ने टोक्यो पैरालम्पिक 2020 के लिए क्वालिफाई किया है वो 31 अगस्त को इन खेलो में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
सिमरन शर्मा का जीवन परिचय सक्षिंप्त विवरण

पूरा नाम / Complete Name | सिमरन शर्मा |
जन्म तिथि / DOB | — |
जन्म स्थान / Birth Place | दिल्ली |
आयु / Age | 21 वर्ष |
शिक्षा / Education | — |
पिता का नाम / Father Name | मनोज कुमार |
खेल / Sports | एथलेटिक्स |
प्रतिस्पर्धा / Event(s) | — |
वैवाहिक स्थिति / Marital Status | विवाहित |
पति का नाम / Husband’s Name | गजेन्द्र सिंह |
सिमरन शर्मा का जीवन परिचय (Athlete Simran Sharma Biography, Story)
इनका जन्म समय से पहले ही हो गया था जिसके कारण इनके बचने की उम्मीद बहुत ही कम थी। लेकिन सिमरन शर्मा के पिता को यकीन था कि उनकी बेटी मौत की जंग को जीत लेगी और ऐसा ही हुआ। सिमरन को बचपन से ही खेलो की शौकिन थी। बता दे कि सिमरन शर्मा मात्र सात आठ मीटर तक ही देख सकती है। सिमरन के पापा का सपना था कि वो देश के लिए मैडल जीते। मगर अब सिमरन के पिता नही है ऐसे में वो अपने पापा के सपने को पूरा करना चाहती है। इसके लिए उन्होने मैडल जीतने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत की है।
सिमरन के पिता पिछले 15-16 सालो से पैरालाइज का शिकार थे जिसके चलते पिछले साल उन्होने दम तोड़ दिया। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी इनकी मा पर आ गई। इनकी मां हॉस्टल में खाना बनाकर व बर्तन माझंकर परिवार का पालन-पोषण किया। अब सिमरन का केवल यही सपना है कि वो अपने माता पिता का सपना पूरा करे।
यह भी पढे़-
एथलीट सिमरन शर्मा का वैवाहिक जीवन (Simran Sharma Married Life)
सिमरन को उनके पति गजेन्द्र सिंह से बहुत ही ज्यादा सपोर्ट मिला। सिमरन की मुलाकात गजेन्द्र से सन् 2017 में अभ्यास करते वक्त हुई थी। जिसके बाद दोनो ने शादी कर ली। गजेन्द्र सिंह ने एक कोच की तरह सिमरन की मदद की। गजेन्द्र सिहं वर्तमान में सेना में नायक पद पर है।
सिमरन शर्मा का खेल करियर (Athlete Simran Sharma Career)
- सिमरन शर्मा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11.87 Second दर्ज है।
- वर्ष 2018 में सिमरन ने पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्रि में गोल्ड मैडल अपने नाम किया था।
- फिर अगले साल 2019 में उन्होने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैपिंयनशिप में गोल्ड मैडल जीता।
- 100 मीटर एवं 200 मीटर स्पर्धा में सिमरन के नाम आठ स्वर्ण पदक दर्ज है।
You may also like our Facebook Page & join our Telegram Channel for upcoming more updates realted to Sarkari Jobs, Tech & Tips, Money Making Tips & Biographies.