Bageshwar Dham Token Kab Milega:- हमारे सनातन धर्म के पुराणों, ग्रंथो, वेदों, शास्त्रों में यह बात लिखी हुई मिलती है की प्राचीन समय में एक से बढकर एक महर्षियों, ऋर्षियों, मुनियों, विद्धानों, आर्चायों ने जन्म लिया है। इस बात का प्रमाण भी मिलता है जैसे महाभारत, विष्णु पुराण, शिव पुराण, रामायण आदि में, कई ऐसे मुनियों ने जन्म लिया है जिनके मुख से निकली हुई वाणी सदैव सत्य होती थी। और किसी भी मनुष्य का हाथ व सिर देखकर उसके वर्तमान, भविष्य, भूतकाल आदि के बारे में पढ़ लेते थे। बागेश्वर धाम की अर्जी घर बैठे कैसे लगाएं
आज के समय में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले महान, विद्धान पंडित पीठाधीश्र्वर धीरेन्द्र शास्त्री का नाम सबसे पहले आता है। धीरेन्द्र शास्त्री जी बागेश्वर धाम में निवास करते है। ऐसा माना जाता है की आज के समय में एकमात्र पंडित है जो लोगो के वर्तमान, भविष्य, भूतकाल के बारें में जान लेते है। देशभर के लोग अपनी-अपनी समस्याओं का निवारण करवाने के लिए बागेश्वर धाम पर अर्जी लगाते है। और यह देखने को मिलता है की अधिकतर श्रद्धालुओं की पीड़ा का निवारण यहा पर अर्जी लगाने से हो जाता है।
देशभर में ही नहीं कई अन्य देशों से भी लोग अपनी समस्याओं का निवारण करवाने के मकसद से बागेश्वर धाम पर आते है। आप भी किसी समस्या से घिरे हुए है और आप इससे छुटकारा पाने के लिए बागेश्वर सरकार धाम पर जाना चाहते है। तो आपको पहले अर्जी लगवानी पड़ती है उसके बाद आपको टोकन मिलता है जिसकी मदद से आप पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी से मिल सकते है। आज आपको इस आर्टिकल में यह देखने को मिलेगा की बागेश्वर सरकार धाम पर टोकन कैसे मिलता है, अर्जी कैसे लगाई जाती है आदि जानकारी आपको नीचे मिल जाएगी, उसके लिए आपको लेख को पूरा पढ़ना है।

Bageshwar Dham Token Online Booking in Hindi बागेश्वर धाम सरकार की अर्जी कैसे लगाएं
आर्टिकल का नाम | बागेश्वर धाम सरकार Bageshwar Dham Token Online Booking |
श्री बागेश्वर सरकार धाम जन सेवा समिति का पता | ग्राम गढ़ा, छतरपुर मध्यप्रदेश (भारत) |
मोबाइल नंबर | (+९१) ८९८२८-६२९२१ |
ईमेल आईडी | bagewardhams@gmail.com |
Youtube चैनल | youtube.com/BageshwarDhamSarkar |
इंस्टाग्राम पेज | https://www.instagram.com/iambageshwardhamsarkar/ |
फेसबुक पेज | Facebook.com/bageshwardhamsarkarofficial |
Next Bageshwar Sarkar Dham Token Date | Bovember-December 2023 |
Official Website | https://bageshwardham.co.in/ |
Bageshwar Dham Token Booking 2023 बागेश्वर सरकार धाम टोकन बुकिंग
बागेश्वर धाम की अर्जी घर बैठे कैसे लगाएं:– शायद ही ऐसा कोई आदमी होगा जो बागेश्वर सरकार धाम में नहीं जाना चाहता है सभी श्रद्धालु अपने-अपने दु:खों का निवारण करवाने के लिए एक बार अपनी अर्जी बागेश्वर सरकार धाम पर लगाना चाहते है। आप भी इस पवित्र स्थान पर जाकर अपनी समस्या का निवारण करना चाहते है या फिर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी के दर्शन करना चाहते है। तो पहले आपको टोकन बुक करवानी होगी। उसके बाद आपको कोई एक निश्चित तारीख दी जाती है और उस दिन आपका नंबर बागेश्वर सरकार धाम में आता है।
यहा पर टोकन हर महिने वितरण होती है आप किसी भी महिने में बागेश्वर सरकार धाम की टोकन बुकिंग कर सकते है। और अपने गुरू से नि:शुल्क परार्मश सलाह ले सकते है। बागेश्वर सरकार धाम की टोकन मिलने में लगभग एक या दो महिना लग जाता है किसी भक्त का इससे भी ज्यादा समय टोकन मिलने में लगता है। जिन-जिन श्रद्धालुओं को अभी तक बागेश्वर सरकार धाम की टोकन नहीं मिली है वो सभी थोड़ा समय इंतजार करें।
कैसे मिलेगा बागेश्वर धाम में टोकन/बागेश्वर धाम में टोकन कैसे प्राप्त करें
यहा पर जाने के लिए आपको पहले बुकिंग करवानी पड़ती है जिसकी बाद आपका नंबर 1 या 2 महिने या फिर इससे अधिक समय में भी आ सकता है। बागेश्वर सरकार धाम में समय-समय पर टोकन वितरित किया जाता है जिसकी भी इच्छा यहा आने की है वो कभी भी आ व जा सकता है। यहा पर आने के लिए आपको पहले बागेश्वर धाम की कमेटी से संपर्क करना पड़ेगा। कमेटी आपको एक निश्चित तिथि देगी और उसी दिन आपको बागेश्वर सरकार धाम में पहुच जाना है।
पंडाल के परिसर में एक पेटी होती है जिसमें सभी टोकन डाली जाती है इस पेटी में आपको अपना नाम, पता, पिता का नाम, माता का नाम, पति का नाम, गांव का नाम, जिला का नाम, राज्य का नाम, देश का नाम व पिन कोड लिखकर डालना होता है। इसके अलावा आपको अपने मोबाइल नंबर भी इस टोकन में डालने पड़ते है। जिसके बाद जब भी आपका नाम आता है तो बागेश्वर सरकार धाम की कमेटी आपको पास उसी मोबाइल नंबर पर कॉल करके बता देती है। आपका नाम इस तिथि को आएगा तो आपको उसी दिन बागेश्वर सरकार धाम में पहुच जाना है। इस प्रकार से आप सभी टोकन प्राप्त करके बागेश्वर बालाजी महाराज के दरबार में अपना अर्जी लगा सकते है।
बागेश्वर धाम में अर्जी कैसे लगती है/बागेश्वर सरकार धाम में अर्जी कब लेगी
बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने की विधि:- आपको भी बागेश्वर सरकार धाम में अर्जी लगानी है तो बेहद सरल तरीके से लगा सकते है। बस आपको एक लाल कपड़े में एक नारियल बांधकर धाम परिसर में रखना होता है। हालांकि यहा आप लाल, पीले और काले कपड़े में बंधा नारियल देखेंगे, इसके पीछे की वजह ये है की अगर आपकी अर्जी सामान्य है तो आपको लाल रंग कपड़े में नारियल बांधना है। और यदि आपकी समस्या शादी-विवाह से जुड़ी हुई है तो आपको पीले रंग के कपड़े में नारियल बांधकर पड़ता है।
यदि आपके घर में किसी भी सदस्य को भूत, प्रेत, चुडैल आदि की बाधा है तो काले रंग के कपड़े में नारियल बांधकर रखाना पड़ता है। हम कई बार बागेश्वर धाम के पूज्य पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी कहते है कि किसी व्यक्ति का बागेश्वर धाम आना नहीं होता है। तो वह अपनी अर्जी घर बैठे भी दे सकता है बालाजी महाराज अवश्य सुनेगे, बस आपको एक लाल रंग के कपड़े में नारियल आदि बांधकर अपने घर के मंदिर व पूजा स्थल पर रखना है। पूज्य गुरूदेव का कहना है की ऐसा करने पर भी बालाजी महाराज आपका अर्जी जरूर सुनेगे।
धीरेन्द्र शास्त्री का जन्म कब हुआ Begeshwar Dham ka Janm Kab Hua tha
Biography of Dhirendra Shastri:- धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 04 जुलाई 1996 में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का गावं गढ़ागंज में हुआ है। इस गांव में प्राचीन समय से एक हनुमान जी का मंदिर है धीरेंद्र शास्त्री बचपन से ही हनुमान ही के भक्त है और आज बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित शास्त्री जी है।
बागेश्वर धाम सरकार का प्रारंभिक जीवन Begeshwar Dham
04 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गढ़ा नाम गावं में सरयूपारीय ब्रह्मण परिवार है। इस परिवार में श्री रामकृपाल जी महाराज और भक्तिमति माता सरोज थी जो एक गृहणि होने के अलवा भक्ती करती थी। इनके तीन संतान, जिसमें सबसे बड़ी धीरेन्द्र शास्त्री जी थे, यह परिवार कर्मकांडी होने के कारण रोजना पूजा-पाठ करते और जो मिलता उसी से अपना गुजारा चलाते थे। धीरेन्द्र शास्त्री बड़े होने के नाते उन पर परिवार की पूरी जिमेदारी थी, एक दिन बालाजी महाराज की कृपा से इनकी भेट उनके दादा जी श्री श्री 1008 जी गुरू महाराज से हुई थी।
उनके आशिवार्द से धीरेद्र शास्त्री कम उम्र में ही श्री बालाजी महाराज की सेवा में जुट गए, और धीरे-धीरे सन्यासी बाबा बन गए, इस प्रकार आज दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गए। बागेश्वर धाम सरकार में बालाजी का मंदिर होने के कारण यहा हजारों की संख्या में हर शनिवार व मंगलवार को श्रद्धालुओं की भींड रहती भड़ने लगी थी। वहा जाने वाले लोगो ने धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा किए जाने वाले जन कल्याण को देखा। इस प्रकार बागेश्वर धाम सरकार और भी ज्यादा प्रसद्धि हो गया।
बागेश्वर धाम सरकार कैसे पहुंचे Bageshwar Dham Sarkar ka Address
आप भी यह पर आना चाहते है तो पहले आपको मध्यप्रदेश राज्य का छतरपुर जिला में आना है। यहा आप बस, रेल, वायु मार्ग से भी आ सकते है यहा पर विश्व प्रसिद्ध जो पर्यटन स्थल खजुराहों है। खजुराहों से करीबन 20 किलों मीटर बागेश्वर धाम सरकार स्थल है और लगभग 35 किलोंमीटर छतरपुर जिला का रेलवे स्टेशन है। आप यहा से कोई भी परिवहन की सुविधा पकडकर आराम से बागेश्वर धाम सरकार स्थान पर पहुच सकते है।
Bageshwar Dham Token Online Booking/बागेश्वर धाम ऑनलाइन टोकन कैसे करें
- आपको धाम में पहुचकर टोकन लेने में किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो आप घर बैठे अपने मोबाइल व लैपटॉप की मदद से भी बागेश्वर सरकार धाम के दिव्य दरबार में अपनी बुकिंग ऑनलाइन तरीके से कर सकते है। उसके लिए आपको पहले बागेश्वर सरकार धाम की ऑफिशिलय वेबसाइट पर आना है।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के लिए क्ल्कि करें वाले बटन पर क्ल्कि करना है।
- जिसके बाद अगले पेज पर आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आपके शहर व राज्य का नाम आपका जो संदेश है वह भरना है।
- यह जानकारी भरने के बाद आपको नीचे सेव वाले बटन पर क्ल्कि कर देना है।
महत्वपूर्ण लिंक
होम पेज | यहा क्ल्कि करें |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहा क्ल्कि करें |