Chief Minister’s Helpless Rehabilitation Scheme in Hinidi:- दोस्तो हमारी जो सरकार है वह समय-समय पर देश की जनता को अनेक प्रकार की सुखा-सुविधा उपलबध करवाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाए चलाती रहती है। और अब राजस्थान सरकार भी प्रदेश के उन नागरिकों के लिए जो बेघर, वृद्धजन, कामकाजी महिलाए व असहाय है उनको समुचित तरीके से आवास देने हेतु मुख्यमंत्री असहाय पुर्नवास योजना (Mukhyamantri Asahay Purnavas Yojana) की घोषण सीएम अशोक गहलोत जी ने वर्ष 2022-23 के बजट के समय की थी। और अब 21 दिसम्बर 2022 को इस योजना काे मंजूरी दे दी गई है
यदि आप राजस्थान राज्य के निवासी है और आपके आपके पास घर नहीं है और ना ही कोई सहारा है तो आप इस स्कीम का लाभ उठा सकते है। इसके लिए आपको पहले योजना की पूर्ण जानकारी विस्तार से पढ़नी है जो नीचे इसी आर्टिकल में लिखी हुई है।
मुख्यमंत्री असहाय पुर्नवास योजना क्या है (Asahay Purnavas Yojana Rajasthan)
यह योजना उन लोगो के कल्याण हेतु राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ की गई है जो बेसहारा, अत्यंत दयनीय परिस्थिति में रहने वाले निराश्रित व्यक्ति, जिनकी देखभाल करने वाला आगे-पीछे कोई नहीं है। यानी वो जिनके माता-पिता, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन, आदि कोई भी नहीं है और उनके पास रहने को किसी प्रकार की छत नहीं है। उन सभी प्रदेशवासियों को सरकार Chief Minister’s Helpless Rehabilitation Scheme (मुख्यमंत्री असहाय पुर्नवास योजना) के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। साथ ही उनके रहने के लिए किसी उच्च वृद्धाआश्रम योजना की व्यवस्था करेगी
आप इस योजना में आवेदन करते है तो पहले आपका सेर्वे किया जाएगा यदी आप योजना की सभी पात्रताओं को पूरा करते है तो आपको मुख्यमंत्री असहाय पुर्नवास स्कीम के माध्यम से अधिकतम एक बार में 2000/- रूपये की आर्थिक सहायता देगी। जिससे आप अपना जीवन यापन सही तरीके से कर सके।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट कैसे देखें
Mukhyamantri Asahay Purnavas Yojana Key Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री असहाय पुर्नवास योजना (Chief Minister’s Helpless Rehabilitation Scheme) |
किसने शुरू की | सीएम अशोक गहलोत जी |
कब शुरू की | बजट 2022-23 (मंजरी 21 दिसम्बर 2022 को प्रदान की) |
विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग (राजस्थान सरकार) |
उद्देश्य | राज्य के बेसहारा/असहाय लोगो को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना |
लाभार्थी | प्रदेश के असहाय व्यक्ति/महिलाएं |
ऑफिशियल वेबसाइट | ————— |
मुख्यमंत्री पुर्नवास योजना का उद्देश्य
आज भी हमारे प्रदेश में अधिकत पुरूष व महिलाएं ऐसी है जिनके पास नही तो कोई घर है और उनकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है। वो बिल्कुल बेसहारा व असहाय स्थिति में है और वो अपना जीवन यापन इधर-उधर घूमकर या सड़को पर रहकर व्यतीत करते है। भीखं मागंकर अपना-अपना पेट भरते है राज्य के ऐसी सभी व्यक्तियों को सरकार सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक सहायता देने के लिए Chief Minister’s Helpless Rehbilitation Scheme (मुख्यमंत्री असहाय पुर्नवास योजना) को लेकर आयी है।
जिसके माध्यम से इन सभी बेसहारा अत्यंत दयनीय परीस्थिति में रहने वाले निराश्रित (असहाय/बेसहारा) व्यक्ति जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उनको सरकार विभागीय भवन निर्मित होने तक गृहों का संचालन उपलब्ध राजकीय भवनों व वृद्ध आश्रमों में रखा जाएगा। इसके साथ ही सरकार उनको कपड़े, बिस्तर एवं विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री का क्रय भी किया जाएगा।
साथ ही इन व्यक्तियों को सरकार Mukhyamantri Asahay Purnavas Yojana के अतंर्गत पेंशन स्वीकृति एवं साथ ही तत्काल राहत के लिए रू. 2000/- की एकमुश्त आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की लिस्ट कैसें देखें
मुख्यमंत्री असहाय पुर्नवास योजना के मुख्य बिंदु
- Mukhyamantri Asahay Purnavas Yojana की शुरूआत राजस्थान सरकार ने की है जिसमें अतंर्गत् प्रदेश के सभी निराश्रित पुरूषों व महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री पुर्नवास गृह योजना में उन सभी पुरूषों व महिलाओं को शामिल किया गया है चाहे वह शहरी हो या फिर ग्रामीण जो असहाय है व अत्यंत गरीब है जिनकी आजीविका का कोई स्त्रोत नहीं है।
- जिनको किसी प्रकार की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिला है उन व्यक्तियों का सर्वे किया जाएगा और उनको 2000/- रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
- राज्य की ऐसी वृद्ध महिला-पुरूष जिनकी देखभाल करने वाला काई नहीं है उनको योजना के जरिय सहायता राशि के अतिरिक्त वृद्ध आश्रम योजना की व्यवस्था की जाएगी।
- योजना के जरिए शुरू की गई सर्वे के दौरान इस योजना में पूर्ण पात्रता रखने वाला चिन्हित व्यक्तियों की ट्रेकिंग कर अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
- सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे- वृद्धाश्रम, पेंशन स्कीम, डे-केयर सेंटर, जिरियाट्रिक केयर आदि।
- योजना के माध्यम से वो सभी निराश्रित व्यक्ति, यदि वृद्धावस्था/विधवा/विकलांग पेंशन योजना के अतंर्गत पात्रता रखता है। उन्हे भी संबंधित योजना में पेंशन की स्वीकृति चिन्हित करने के एक माह के अन्दर जारी की जाएगी।
- बजट घोषण के मुताबित जयपुर व भरतपुर संभाग में दो-दो आवासीय घरों का निर्माण किया जाएगा।
- शेष संभागों में तीन-तीन और बचे हुए सभी 26 जिलों में एक-एक आवासीय गृह का निर्माण मुख्यमंत्री असहाय पुर्नवास योजना के माध्यम से किया जाएगा।
- इन गृहो की आवासीय क्षमता लगभग 75-75 होगी और पूरे राज्य में लगभग 45 आवसीय घरों का निर्माण प्रदेश के असहाय, निराश्रित व् महिला व पुरूषों के लिए किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री पुर्नवास योजना में राजस्थान सरकार ने कुल 28.23 करोड़ रूपये की मंजूरी प्रदान की है।
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना
Mukhyamantri Purnavas Yojana की पात्रता व शर्ते
- आवेदक राजस्थान राज्य व उसी जिले का निवासी होना चाहिए।
- बेसहारा महिलाएं व पुरूष जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
- त्याग दिए गऐ माता व पिता (जो अब निराश्रित है)
- संतानहीन, दीनहीन, पूर्णत निराश्रित है
मुख्यमंत्री पुर्नवास योजना में आवेदन कैसे करें Asahay Purnavas
मुख्यमंत्री पुर्नवास गृह योजना में आवेदन करने के लिए जिला कलेक्टर को सादा आवेदन पत्र में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर जिला परिषद द्वारा स्वीकृति दी जाती है। यानी आप Mukhyamantri Asahay Purnavas Yojana में पूर्ण पात्रता रखते है तो आपको अपने जिला कलेक्टर को एक आवेदन पत्र देना है। उसके बाद वह आपके पत्र को पढ़ेगा और आपका निरक्षण यानी सर्वे किया जाएगा। यदि आप पूर्ण पात्रता इस योजना में रखते है तो आपको जिला परिषद के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। और आपको मुख्यमंत्री पुर्नवास योजना का लाभ अवश्य मिल जाएगा।
बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना क्या है
प्रदेश की वह महिला व पुरूष जो पूरी तरह से असहाय, बेसहारा, निराश्रित यानी देखभाल करने वाला कोई नहीं है तो वह इस योजना का लाभ लेने के लिए सम्बन्धित जिला अधिकारी से संपर्क करें।
नोट:- मुख्यमंत्री असहाय पुर्नवास योजना पीडीए यहा से देखें ( यहा क्ल्कि करें )
आज के इस आर्टिकल में आपको राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री असहाय पुर्नवास योजना के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी बताई है। जो ऑफिशियल नोटिफिकेशन व न्यूज के आधार पर आपको बताई है। हमारे द्वारा लिखा यह लेख आपको अच्छा लगा तो अवश्य लाईक करे व सभी के साथ साझा करें। और यदि आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है तो कमेंट करके अवश्य पूछिय। धन्यवाद प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) पीडीएफ
Pingback: राजस्थान श्रमिक कार्ड लिस्ट में नाम कैसे चेक करे ~ Rajasthan Shramik Card Yojana Online Apply
Pingback: MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana Online Apply | मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना क्या है जानिय