Mukhyamantri Rajshri Yojana Kya Hai~ मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2022, Mukhyamantr Rajshri Yojana in Hindi, राजश्री योजना का लाभ कैसे उठाएं , Mukhyamantri Rajshri Yojana Rajasthan , राजश्री योजना की दूसरी किस्त, Mukhyamantri Rajshri Yojana Application Form PDF , बच्ची के जन्म पर कितने रूपये मिलते है, Rajshri Yojana Application Form 2022, राजश्री योजना की किस्त कैसे चैक करें, Rajshri Yojana kya Hai, राजश्री योजना 2022, Rajshri Yojana Ka Form, राजश्री योजना क्या है , Rajshri Yojana ki Kist 2022,
Mukhyamantri Rajshri Yojana Rajasthan 2022:- प्यारे भाई व बहनो क्या आपने भी मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारें में सुना है यदि आपने सुना है पर आपको इस स्कीम के बारें में अधिक जानकारी पता नहीं है। और कुछ भाई एवं बहन तो ऐसे है जिन्हे आज भी इस लाभाकारी योजना के बारें में पता नहीं है। की बेटियो के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई लिखाई का खर्चा भी स्वयं सरकार उठा रही है। यदि आपको इस स्कीम के बारें में पता नही है तो आप हमारे द्वारा वर्णन किया हुआ लेख में योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। तो चलिए शुरू करते है
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2022 (Mukhyamantri Rajshri Yojana Kya Hai)
प्रदेश की बालिकाओ के हित के कल्याण हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदया जी ने वर्ष 2016-17 के बजट में मुख्यमंत्री राजश्री योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के द्वारा प्रदेश कि बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्म सोच विकसित करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक स्तर में सुधार लेकर आना है। मतलब जो लोग बेटियो को बोझ समझकर उनको शिक्षित नहीं करते है उनकी सोच काे बदलना ही इस योजना का मुख्य मकसद है। ताकी सभी बेटिया पढ़लिखकर अपनी भविष्य सुनहरा बना सके और खुद को आत्मनिर्भर बना सके। क्योंकि आज भी समाज में कही ना कही बेटियों के प्रति सोच नकारात्मक है। उसी को बदलने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है।
इसी के चलते सरकार ने Mukhyamantri Rajshri Yojana को लाया है जिसके तहत बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई लिखाई तक का खर्चा भी स्वयं राजस्थान सरकार उठाएगी। जिसके बेटी के जन्म पर 2500/- रू की सहायता राशि दी जाती है। इसी प्रकार कुल राशि योजना के जरिए 50,000/- रूपये बेटियो को दिया जाता है। यह जो आर्थिक संबल होता है सरकार उसे कुल 6 किस्तो में देती है। जिसमें पहली किस्त बेटिया रानी के जन्म पर और दूसरी किस्त प्रथम टीकाकरण पर दी जाती है।
Mukhyamantri Rajshri Yojana in Hindi (राजश्री योजना क्या है)

योजना का नाम | मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान (Rajshri Scheme) |
कब शुरू हुई | वर्ष 2016-17 के बजट |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग (राजस्थान सरकार) |
उद्देश्य | बेटियो को आर्थिक संबल प्रदान करना |
लाभार्थी | प्रदेश की बेटिया |
सहायता राशि | 50,000/- रूपये |
मुख्यमंत्री राजश्री योजना की ऑफिशियल वेबसाइट | https://wcd.rajasthan.gov.in/ |
मुख्यमंत्री राजश्री योजना का मुख्य उद्देश्य (Rajasthan Rajshri Yojana 2022)
Mukhyamantr Rajshri Yojana in Hindi= को शुरू करने के पीछे राजस्थान सरकार के कई कारण है और वो सभी कारण बालिकाओ से जुड़े हुए है जो की निम्नलिखित है-
- राज्य के बेटी के जन्म पर सकारात्म वातावरण तैयार करते हुए बालिका का समग्र विकास करना है। अर्थात बेटी के जन्म पर उसी प्रकार खुशी होनी चाहिए जिस प्रकार बेटे के जन्म पर सभी परिवार वालो को होती है।
- बालिकाओं के लालन-पालन, शिक्षण व स्वास्थ्य के मामले में होने वाले लिंग भेद को रोकना है और बालिकाओ को भी बेटो की तरह अच्छी शिक्षा-दिक्षा दिलवाना एवं बेहतर स्वास्थ्य दिलाना है।
- समाज में महिलाओ के प्रति संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है।
- आज के समय में हो रहे कन्या भ्रूण हत्या व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के साथ-साथ घटते हुए बाल लिंगानुपात में बढ़ावा देकर सुधारना है।
- बेटो की तरह ही बेटियो को भी शिक्षा के लिए अच्छे विद्यालयों में नामांकरण करवाकर अच्छी शिक्षा दिलवानी चाहिए। और उनके भविष्य को उज्जव बनाना चाहिए।
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य है की बेटियो को समाज में समानता का अधिकार दिलाना है। क्योंकि आज भी ऐसे लोग बेटा व बेटी में भेदभाव करते है।
Mukhyamantri Rajshri Yojana Rajasthan का लाभ
- इस योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य की बेटियो को दिया जाएगा।
- योजना के अनुसार प्रत्येक लाभार्थी बालिका को 50,000/- रूपये की सहायता राशि पढ़ाई के लिए दी जाएगी।
- बेटी के जन्म पर पहली किस्त 2500/- रूपये की दी जाती है जो आपको किसी भी सरकारी चिकित्सा में प्रसव कराने के बाद मिलती है। यदि कोई महिला अपना प्रसव किसी प्राईवेट अस्पताल में करवाती है उसे 2500 रूपये की सहायता राशि नहीं मिलती है।
- कन्या के जन्म पर राजश्री योजना के द्वारा दी जाने वाली पहली किस्त जननी सुरक्षा योजना (JSY) के अलावा दी जाती है।
- जब बालिका की उम्र 1 वर्ष पूर्ण हो जाती है तो दूसरी किस्त भी 2500 रूपये की दी जाती है जो की टीकाकरण के समय दी जाती है।
- जब बालिका किसी भी राजकीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश लेती है तो उस समय 4000/- रूपये की तीसरी किस्त राजश्री योजना के तहत दी जाती है।
- इसके बाद जब बालिका कक्षा 6 में किसी भी सरकारी स्कूल में प्रवेश लेती है तो उसे 5000/- रूपये की चौथी किस्त सरकार द्वारा योजना के तहत दी जाती है।
- बालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय में कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से 11000/- रूपये की राशि Mukhyamantri Rajshree Yojana के अतंर्गत दी जाती है।
- इसके पश्चात आपकी बालिका किसी भी सरकारी स्कूल से कक्षा 12वीं पास कर लेती है उस समय सरकार बेटिया रानी को 2500/- रूपये की आर्थिक मदद देती है। ताकी वो अपने आगे की पढ़ाई जारी रख सके।
- Rajasthan nishulka Sanitary Napkin vitaran Yojana 2022
- August Month Calendar 2022 Hindi~अगस्त माह का कैलेड़र जारिए विस्तार से
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना के द्वारा दिया जाने वाला लाभ
Mukhyamantr Rajshri Yojana in Hindi:- आप योजना से जुडी सभी किस्तों के बारे में जानना चाहते है की पहली किस्त किस समय मिलती है और दूसरी एवं तीसरी इसी प्रकार सभी किस्त किस समय मिलती है। जो की निम्नलिखित है-
किस्त कि संख्या | लाभ की राशि | लाभ देने का समय |
पहली किस्त | 2500 रूपये | बेटी के जन्म पर |
दूसरी किस्त | 2500 रूपये | 01 वर्ष के टीकाकरण पर |
तीसरी किस्त | 4000 रूपये | पहली कक्षा में प्रवेश पर |
चौथी किस्त | 5000 रूपये | कक्षा 6 में प्रवेश पर |
पांचवी किस्त | 11000 रूपये | कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर |
छठी किस्त | 25000 रूपये | कक्षा 12 पास करने पर |

इन सभी किस्तो को मिलाना बेटिया रानी को सरकार कुल 50,000 रूपये की आर्थिक मदद देती है। ताकी वह अपनी पढ़ाई से संबंधित सभी जरूरतो काे पूरा कर सके। जैसे कॉफी, किताब, पेन्सिल, पैन, रबर, स्कूल के कपड़े, जूते आदि । और जो अंतिम किस्त मिलती है वह बेटी को आगे की शिक्षा के लिए दी जाती है ताकी वह किसी अच्छे से कॉलेज में अपना एडमिशन करवाकर डिग्री हासिल कर सके।
Rajasthan Rajshri Yojana की विशेषताएं
- बालिकाओ के लिए कल्याण कारी साबित होने वाली योजना की शुरूआत राजस्थान सरकार ने वर्ष 2016-17 के बजट में की थी। और अधिकतर बालिकाए इसका लाभ उठा रही है
- राज्य में जब यह योजना लाई गई है उसके बाद समाज में बालिकाओ के लेकर अधिकतर परिवार एवं व्यक्ति सकारात्मक सोच रखते है।
- राजश्री योजना का लाभ केवल राज्य की उन बेटियों को दिया जाएगा जिनका जन्म 01 जून 2016 को हुआ है या फिर उसके बाद हुआ है। यदि किसी बेटिया का जन्म इस तिथि से पहले हुआ है तो वह राजस्थान सरकार द्वारा चालू की गई राजश्री स्कीम का लाभ नहीं उठा सकती है।
- Mukhyamantri Rajshri Yojana के अतंर्गत सरकार बेटियो के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक कुल 50,000/- रूपये की सहायता राशि देती है।
- यह जो सहायता राशि है वह एक साथ न देकर कुल 6 किस्तों में बिभाजन करके देती है।
- यदि बेटी के जन्म के बाद माता व पिता दोनो में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद जो लाभ की राशि होगी वह जीवित अभिभावक के खाते में ट्रास्फर की जाएगी।
- इसके लिए प्रत्येक बालिका के जन्म के समय ही एक यूनिक आई.डी. नंबर दिया जाता है उसी के जरिए आपको लाभ की राशि दी जाती है
- राजश्री योजना के तहत दी जाने वाली प्रथम व द्वितीय किस्त का लाभ बालिका को वर्तमान में संचालित शुभ लक्ष्मी योजना (Mukhyamantri Shubh Laxmi Yojana 2022) के अनुसार ही चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दिया जाता है।
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2022 की पात्रता
- राजश्री योजना (Mukhyamantr Rajshri Yojana in Hindi) का लाभ केवल राजस्थान राज्य की उन बालिकाओं को मिलेगा जिनका जन्म 01 जून 2016 या उससे बाद में हुआ है।
- लाभार्थी बालिका के माता व पिता के पास आधार कार्ड एवं भामाशाह कार्ड होना चाहिए। यदि हितग्राही के पास प्रथम किस्त लेते समये (बेटी के जन्म पर) आधार कार्ड एवं भामाशाह कार्ड नहीं है तो उसे प्रथम किस्त का लाभ संस्थागत प्रसव के आधार पर दी जाएगी। किन्तु दूसरी किस्त का लाभ लेने से पूर्व आधार कार्ड व भामाशाह कार्ड जरूरी है।
- योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य की मूल निवासी प्रसूताओं को दिया जाएगा
- वो प्रसूताएं जिनका प्रसव राजस्थान राज्य से बाहर हुआ है और वो जननी सुरक्षा योजना का लाभ ले रही तो उनको बालिका के जीवित जन्म का प्रमाण पत्र देना है।
- प्रथम एवं द्वितीय किस्त का लाभ सभी संस्थागत प्रसव से जन्म लेने वाली बेटीयो को दिया जाएगा। यह लाभ दिनांक 31/05/2016 की मध्य रात्रि के बाद जन्म लेने वाली सभी बालिकाओं को देय होगा।
- तीसरी एवं पश्चावर्ती किस्तों का लाभ एक परिवार में अधिकतम दो जीवित संतान तक सीमित होगा। अर्थात प्रथम व द्वितीय किस्त के अलावा अन्य सभी किस्तो का लाभ उन बालिकाओं को दिया जाएगा, जिनके परिवार में जीवित संतानों की संख्या दो से अधिक नहीं है।
- यदि माता-पिता की ऐसी बेटिया की मृत्यु हो जाती है जिनसे एक या दो किस्तो का लाभ दिया जा चुका है तो उस स्थिति में उस बालिका को लाभ नहीं दिया जाएगा। और जो दूसरी संतान बालिका होगी उस इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- प्रथम किस्त हेतु राज्य के राजकीय एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संस्थागत प्रसव हेतु अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रसव से जन्म लेना आवश्यक है।
जरूरी दस्तावेज
- माता पिता का भामाशाह कार्ड
- माता-पिता का आधार कार्ड
- लाभार्थी बेटी का आधार कार्ड
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- ममता कार्ड
- मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड
- विद्यालय में प्रवेश का प्रमाण
- 12वीं कक्षा की अंकतालिका
- ईमेल आर्डडी
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट
- पासपोर्ट साइज का फोटो Mukhyamantri Rajshri Yojana Application Form PDf
Mukhyamantri Rajshri Yojana Application Form 2022 (राजश्री योजना में आवेदन कैसे करें)
राज्य के जो भी माता-पिता अपनी बेटीया रानी के लिए राजश्री योजना का लाभ लेना चाहते है तो उसके लिए पहले आपको आवेदन करना होगा। जिसकी प्रक्रिया विस्तार से स्टेप-बाइ-स्टेप नीचे बताया हुआ है। जो की निम्नलिखित है-
- सबसे पहले आपको मुख्यमंंत्री राजश्री योजना में आवेदन करने हेतु किसी नजदीकी ईमित्र की दुकान या फिर अपने क्षेत्र के अटल सेवा केंद्र पर जाना होगा।
- यही से आपको Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- उसके बाद इस आवेदन फॉर्म में जो भी पूछी गई जानकारी है उसे भरनी होगी और जरूरी दस्तावेजो की कॉफी लगाकर उसी सेवा केन्द्र के अधिकारी को जमा करा देना है।
- जिसके बाद आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा जिससे आपको संभालकर रखना है। आप चाहे तो इससे अपने आवेदन की स्थिति भी चैक कर सकते है।
- इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आपकी बेटिया रानी राजस्थान राजश्री योजना की लाभार्थी बन जाएगी। और जन्म से लेकर कक्षा 12 तक उसे 50,000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
प्यारे दोस्तो आज के इस लेख में आपको राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री राजश्री स्कीम 2022 (Mukhyamantr Rajshri Yojana in Hindi) के बारें में विस्तार से बताया है। जो केवल ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से टिप्पणी की गई है हमारे द्वारा लिख लेख आपको पसंद आया तो लाईक अवश्य करें। और अपने मिलने वालो के पास शेयर करे ताकी वो भी अपनी बेटी काे इस योजना के माध्यम से लाभ दिलवा सके। यदि आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। धन्यवाद
में राजस्थान में सरकारी स्कूल में padti he
Mar pita ji 55 shal ka ha aor mar pita ji sa kam nahi hota hai aor me sarkari school ma padti he
Pingback: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कॉलेज लिस्ट 2022 ~ Bihar Student Credit Card Yojana
Pingback: (Application Form) प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है पीडीएफ ~ Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana
Pingback: Rajasthan Tirth Yatra Yojana List में अपना नाम कैसे देखें : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना राजस्थान आवेदन करें
Pingback: मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना क्या है ~ Mukhyamantri Work From Home Yojana Rajasthan