Nirogi Haryana Yojana in Hindi ~ निरोगी हरियाणा योजना क्या है, Haryana Nirogi Yojana, हरियाणा निरोगी योजना, Nirogi Haryana Yojana Kya Hai, निरोगी हरियाणा योजना का लाभ कैसे ले, Haryana Nirogi Yojana in Hindi
Nirogi Haryana Yojaana:- नमस्कार दोस्तो हमारी जो सरकार है वह समय-समय पर जनता को कई प्रकार से लाभान्वि करने से अनेक योजनाएं चलाती है और अब हरियाणा राज्य सरकार भी एक नई पहल लेकर आई है। जिसमें राज्य के सभी नागरिकों की अच्छी व बेहतर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवायेगी। जी हा दोस्तो 29 नवम्बर 2022 को आयोजित गीता महोत्सव में भारत की महिला राष्ट्रिपति श्रीमती द्रौपद्री मुर्मू जी के उपस्थिति में निरोगी हरियाणा योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से अब राज्य के अंत्योदय सूचीब8 परिवार है उनको फ्री में स्वास्थ्य से संबंधित जांच और आवश्यक उपचार की सुविधाए उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही इस शुभ अवसर पर कई अन्य घोषणाएं भी की है ऐसें में आप निरोगी हरियाणा स्कीम के बारें में विस्तार से जानना चाहते है तो आर्टिकल के अतं तक बने रहिये।
निरोगी हरियाणा योजना क्या है (Nirogi Haryana Scheme Kya Hai)
प्रदेश की जनता को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व उपचार हेतु सीएम मनोहर लाल खट्टर जी ने बजट 2022 के सत्र में Nirogi Haryana Scheme का शुभारंभ किया है। जिसमें प्रदेश के हर एक नागरिक को फ्री में हेल्थ चेकअप, जाचं, दवाई दी जाएगी। जिसका डिजिटल रिकॉर्ड सरकार के रखा जाएगा ताकी आगे जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। इस योजना के लाभार्थीयों को परामर्श के साथ-साथ दवाइयां भी फ्री में मिलेगी और स्वास्थ्य विभाग की एएनएम और आशा वर्कर अपने-अपने संबंधित क्षेत्राें में रोगि लाभार्थीयों से संपर्क करके उसका उपचार करेगी। साथ ही गंभीर बीमारी हेतु उन्हे अच्छी चिकित्सा सुविधा के लिए आगे के लिए आमंत्रण करेगी।
निरोगी हरियाणा योजना के तहत लाभार्थीयों को 06 वर्गो में बांटा गया है जिसमें 0 से लेकर 6 माह, 06 माह से लेकर 59 महीने, 06 साल से लेकर 18 साल, 18 साल से लेकर 40 साल, 40 से लेकर 60 साल, 60 साल से लेकर 80 साल से अधिक आयु के नागरिकों को शामिल किया है। जिसमें प्रत्येक वर्ग के लाभार्थीयों को अलग-अलग रंग के ओपीडी कार्ड दिया जाएगा। योजना के प्रथम चरण में 24,75,380 अंत्योदय परिवारों के 98,13,214 सदस्यो का हेल्थ चेकअप बिल्कुल फ्री में करवाया जाएगा। यानी 26.64 लाख परिवारों 1.06 करोड़ सदस्यों को निरोगी हरियाणा योजना के अतंर्गत फ्री में इलाज होगा।
निरोगी हरियाणा योजना के तहत केवल उन अंत्योदय परिवारों को लाभ मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रूपये तक या उससे भी कम है। योजना के अनुसार स्वास्थ्य जांच में संपूर्ण सामान्य शारीरिक जांच, जिसमें शारीरिक माप (सिर की परिधि आदि), ऊंचाई, वजन, पल्स, बीपी, दांतो, और आंखो की जाचं भी शामिल है। इसके अलावा श्रेणी वाइज प्रतिलाभार्थी की जांच आवश्यकता पड़ने पर लैब टेस्ट या किसी विशेष प्रकार के डॉक्टर से सलाह के बाद ही किया जाएगा। इस दौरान रोगी लाभार्थी को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी से पीडि़त होता है तो उसका इलाज जल्द से जल्द फ्री में करवाया जाएगा।

Nirogi Haryana Yojana Key Highlights
योजना का नाम | निरोगी हरियाणा योजना (Nirogi Haryana yojana) |
कब शुरू हुई | 29 नवम्बर 2022 |
किसने शुरू की | सीएम मनोहर लाल खट्टर जी |
उद्देश्य | नि:शुल्क स्वास्थ्य संबंधित उपचार |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य की जनता |
ऑफिशियल वेबसाइट | ———————– |
निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य
Nirogi haryana Yojana को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के जनता को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। जिसमें सभी प्रकार की जाचं व इलाज फ्री है किसी को चेकअप के समय काेई बीमारी निकलती है तो उसका इलाज निरोगा हरियाणा योजना के जरिये बिल्कुल फ्री में होगा। आज भी प्रदेश में ऐसे बहुत से परिवारा है जिनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अपनी बीमारी का इलजा समय पर नहीं करवा पाते है। जिससे वह बीमारी धीरे-धीरे उनके शरीर में और भी ज्यादा प्रभाव करती रहती है और उस पर कट्रोंल करना मुश्किल हो जाता है जिससे कई बार पीडि़त को मौत से हाथ धोने पड़ते है। यह जो स्कीम है उसका लाभ उपचार करने के लिए 6 भागों में विभक्त करके किया जाएगा
निरोगी हरियाणा योजना में लाभार्थीयों की श्रेणिया
आपकी जानकारी के लिए बता दे इस योजना में लाभार्थीयों का उपचार कुल 6 श्रेणियों में भाटंकर किया जाएगा। जो कुछ इस प्रकार से बाटा गया है
- 0 से लेकर 06 माह के बच्चे
- 06 महीने से लेकर 59 महीने (लगभग 5 वर्ष) पुराना
- 06-18 साल तक
- 18-40 वर्ष
- 40-60 वर्ष
- 60-80 वर्ष
Nirogi Haryana Yojana स्वास्थ्य विवरण
इस योजना में व्यक्ति के स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रकार की जाचं जैसे शारीरिक जांच, ऊंचाई, वजन, नाड़ी, बीपी, ब्लड जाचं, यूरिन की जांच, मलेरिया की जांच आदि शामिल है। होने वाली जांच डॉक्टरों की सलाह पर किसी विशिष्ठ प्रयोगशाला परीक्षण में करवाई जाएगी, ताकी राज्य के हर एक नागरिक को निरोगी करने का उद्दश्य पूरा हो सके। डॉक्टरों की ओर से निर्धारित कोई भी उपचार लाभार्थी को फ्री में प्रदान किया जाएगा और इसके प्रांरभिक चरण के समय जिला अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में शुरू किया गया है। जिसमें शहरी सूचीबद्ध अंत्योदय आबादी को शामिल किया गया है। इसके बाद जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में उपमंडल स्तरीय अस्पताल, सभी सीएचसी केन्द्र, पीएचसी केन्द्र और स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र में भी लागू किया जाएगा।
इसके लिए सरकार ने माइक्रो-प्लानिंग की गई और और राज्य के पंचकूला जिला में कुल 51 स्वास्थ्य सुविधाएं को सूचीबद्ध अंत्योदय परिवारों को आवंटित किया है। इसके लगभग 42,000 अंत्योदय परिवारों को चिन्हित किया गया है।
- मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना
- नई स्वर्णिमा योजना क्या है जानिये
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना क्या है
- हरियाणा चिरायु योजना क्या है जानिये
निरोगी हरियाणा योजना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- Nirogi Haryana Scheme का लाभ राज्य का प्रत्येक नागरिक उठा सकता है।
- इसके प्रदेश वासी अपनी बीमारी का इलाज व चिकित्सा से जुड़ी सभी प्रकार की जाचं भी मुफ्त में करवा सकते है।
- योजना के प्रथम चरण में राज्य सरकार ने 32 चिकित्सा संस्थाओं को चिन्हित किया गया है
- चिकित्सा सुविधा लाभ देने के लिए हर एक परिवार के सदस्यों की जाचं उनकी आयु के रूप में विभाजित कि गई श्रेणियों के अनुसार होगी।
- योजना में जांच तो फ्री में होगी ही साथ में आपको इलाज व दवाई भी मुफ्त में मिलेगी।
- इस योजना के शुरू होने पर प्रदेश की अधिकतर गरीब जनता को बहुत ज्यादा लाभ होगा क्योंकि गरीब परिवार के पास ना ही तो इतना पैसा होता है। की वह इलाज किसी अच्छे हॉस्पिटल में करवा सके।
- अब उनको किसी अन्य अस्पताल में चक्कर नहीं काटने पड़गे जिससे उनके समय और पैसे दोनो की बचत होगी।
निरोगी हरियाणा योजना पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल हरियाणा राज्य के निवासीयों को ही मिलेगा।
- राज्य का कोई भी नागरिक निरोगी हरियाणा स्कीम का लाभ ले सकता है।
- अंत्योदय परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रूपये तक या इससे कम होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थाई प्रामण पत्र/निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण
- पासपोर्ट साइज का फोटो
आज के इस आर्टिकल में आपको हरियाणा राज्य सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई निरोगी हरियाणा योजना के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यह केवल ऑफिशियल नोटिफिकेशन व न्यूज के आधार पर बताया है हमारे द्वारा लिखा लेख आपको पसंद आया तो लाईक अवश्य करे और सभी के साथ साझा करें। और आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। धन्यवाद
Pingback: मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना क्या है जानिये~ Mukhyamantri Nishulk Uniform Vitran Yojana Apply
Pingback: राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना - CG Bhumihin Kishan Yojana in Hindi
Pingback: (Registration) Haryana Labour Card Kaise Banaye ~ हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट योजना जानिय पूर्ण जानकारी