Sawan Somvar Vrat Katha in Hindi:- सावन का महिना शिव भक्तों के लिए तो बहुत महत्वपूर्ण होता ही है पर इस बार सावन सभी लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। कहा जाता है जो कोई मनुष्य इस महिने में भगवान शिवजी की अराधना सच्ची श्रद्धा से करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती है। इस साल सावन का महिना 04 जुलाई 2023 से आरंभ हो रहा है और सावन का पहला सोमवार का व्रत 10 जुलाई 2023 को है। आइये जानते है सावन सोमवार व्रत कथा, पूजा विधि आदि

सावन में मंगला गौरी व्रत कब-कब है जानिए पूरी जानकारी
सावन का पहला सोमवार/Sawan Somvar Vrat
पिछले साल की अपेक्षा यह साल शिव भक्तों के लिए बहुत अच्छा है, उनको भगवान शिवजी की पूजा-अर्चना करने का मौका लगातार 2 महिने तक मिल रहा है। और इससे बड़ी बात एक शिव भक्त के लिए क्या हो सकती है, वह तो अपने अराधय देव भोलनाथ की पूजा ज्यादा समय तक करना चाहता है। तो इस वर्ष सबकी मनोकामनाए पूरी हो गई, इस बार सावन का महिना (Sawan Month) 04 जुलाई 2023 से आंरभ होने के साथ 31 अगस्त 2023 को समाप्त हो रहा हे।
इस साल सावन पहले 13 दिन यानी 04 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक रहेगा, उसके बाद 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक रहेगा। उसके बाद अधिक मास मलमास लग जाएगा, जिसके बाद यानी 17 अगस्त 2023 से दुबारा सावन का महिना आरंभ हो जाएगा। शिवपुराण के अनुसार जो कोई सावन में सोमवार व्रत रखता है उसे बहुत फलदायी होता है।
सावन सोमवार व्रत महत्व/Sawan Samwar Vrat
शिवपुराण के अनुसार माना गया है की जो कोई आदमी सावन के सभी सोमवार का व्रत पूरे नियमों से रखता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं भगवान शिवजी पूरी करते है। शायद ही एक व्रत है जिसे छोटे से लेकर बड़ो, बच्चों से लेकर बुजुर्गो के द्वारा किया जाता है। सावन सोमवार व्रत कुवारी लड़कीया ताे अच्छा वर प्राप्ति हेतु रखती है और वैवाहिक महिलाए अपने पति व पुत्र की लम्बी आयु हेतु रखती है।
गला गौरी व्रत कथा व पूजा विधि और उद्यापन कैसे करे
सावन का पहला सोमवार व्रत कब है/Sawan Somvar Vrat Kab Hai
इस साल सावन का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई 2023 सोमवार के दिन किया जाएगा। कहा जाता है इस खास दिन पर यदि श्रद्धा से शिवलिंग पर पानी, दूध, बिलपत्र आदि चढ़ाता है तो शिवजी बहुत प्रसन्न होते है। उसकी सभी इच्छाऐ पूरी करते है
सावन सोमवार की पूजा सामग्री जानिए
आप भी सावन के सोमवार का व्रत रखते है तो आपको पूजा के समय मंदिर जाएग तो निम्नलिखित सामग्री लेकर जानी चाहिए।
- पूजा की थाली
- जल का लौटा
- दूध, घी का दीपक
- फल, फूल, माला, मेवा, रत्न
- दही, दुग्ध, देशी घी, शहद, गंगाजल पंच रस
- इत्र रोली-मौली, जनेऊ
- बिलपत्र, धतूरा, बेर, आम्र, कपूर, दीप, चंदन आदि
Sawan Somvar Vrat List
- पहला सोमवार:- 10 जुलाई 2023
- दूसरा सोमवार:- 17 जुलाई 2023
- तीसरा सोमवार:- 24 जुलाई 2023
- चौथा सोमवार:- 31 जुलाई 2023
- पांचवा सोमवार:- 07 अगस्त 2023
- छठा सोमवार:- 14 अगस्त 2023
- सातवा सोमवार:- 21 अगस्त 2023
- आठवां सोमवार व्रत:- 28 अगस्त 2023
कोकिला व्रत क्यों किया जाता है जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार व्रत पूजा विधि/Somvar Vrat Puja Vidhi
- सावन का सोमवान व्रत रखने वाले महिला व पुरूष को प्रात:काल जल्दी उठकर स्नान आदि से मुक्त होना है।
- जिसके बाद आपको साफ वस्त्र धारण करके सूर्य भगवान को जल का अर्घ्य अवश्य करें, जिसके बाद पीपल व तुलसी वृक्ष में भी जल का अर्घ्य दे।
- जिसके बाद पूजा क पूरी सामग्री साथ लेकर शिवालय में जाए, सबसे पहले भगवान भोलेनाथ जी का रूद्राभिषेक करें।
- जल चढ़ाकर, दूध को चढ़ाए, इसी प्रकार अन्य सभी वस्तुए पूजा हेतु चढ़ाऐ।
- घी का दीपक अवश्य जलाए,
- इस प्रकार आप सभी भगवान की पूजा करके सावन सोमवान व्रत कथा/sawan Somvar Vrat Katha) को पढ़े।
आज आपको सावन के सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat Katha in Hindi) के बारें में बताया है जो केवल पौराणिक मान्यताओं के आधार पर लिखा है। आपको यहा पर यह बताना अति आवश्यक है की Onlineseekhe.com किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह ले
जया पार्वती व्रत की कथा एवं पूजा विधि, शुभ मुहूर्त